Thursday, December 6, 2018

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री पर्रिकर के स्वास्थ्य पर 7 दिसंबर तक मांगा जवाब

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी है। कोर्ट ने राज्य के प्रमुख सचिव को इस बारे में 7 दिसंबर तक हलफनामा पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। हाईकोर्ट सामाजिक कार्यकर्ता टी डीमेलो की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें गोवा के मुख्यसचिव से विशेषज्ञ डॉक्टरों से पर्रिकर की जांच कराकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी गई है।

पर्रिकर का घर में चल रहा है इलाज
पर्रिकर को पैन्क्रियाटिक कैंसर है। उन्होंने अमेरिका में इसका इलाज भी कराया था। लेकिन, 15 सितंबर को उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, अब उनका घर भी इलाज चल रहा है।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि बिना मुख्यमंत्री के राज्य की स्थति बदतर होती जा रही है। राज्य पिछले 9 महीने से बिना मुख्यमंत्री के चल रहा है। पार्टियां पर्रिकर के इस्तीफे और राज्य के लिए पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की मांग कर रही हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के 14 विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी किया था।

उधर, भाजपा साफ कर चुकी है कि पर्रिकर राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसके बाद पर्रिकर घर और एम्स में मंत्रियों की कैबिनेट बैठक भी बुला चुके हैं। इसी हफ्ते पर्रिकर ने घर पर प्रशासनिक अफसरों की भी बैठक बुलाई थी। पर्रिकर ने राज्य में अटकी पड़ी भर्तियों को भी भरने का आदेश दिया था।

40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में भाजपा के 14 विधायक हैं। एमजीपी (3), जीएफपी (3) और 3 निर्दलीय के समर्थन से भाजपा ने सरकार बनाई थी। कांग्रेस के 16 विधायक हैं।

इस ड्रैग रेस में कुछ रोड-लीगल कारें जैसे टेस्ला मॉडल S P100DL, एक Lotus Evora GT430 और नई Aston Martin Vantage भी मौजूद थीं. यहां एक रनवे पर प्राइवेट जेट मौजूद था तो दूसरे में F-16. बाकी तीसरे रनवे में बाकी सारी गाड़ियां मौजूद थीं. 

इसके बाद रेस की शुरुआत हुई. शुरू में F1 कार और Ninja H2R लगभग आगे-पीछे चल रही थीं. लेकिन अंत में बाजी कावासाकी की Ninja H2R ने मार ली.

No comments:

Post a Comment

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मुख्यमंत्री पर्रिकर के स्वास्थ्य पर 7 दिसंबर तक मांगा जवाब

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी है। कोर्ट ने राज्य के प्रमुख सचिव को इस बारे में...